रुड़की

आदर्श शिवाजी नगर में रामलीला शुरू, पहले दिन श्रवण लीला ने छुआ दिल

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। आदर्श शिवाजी नगर में बृहस्पतिवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। पहले दिन पितृ भक्त श्रवण कुमार का अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाने, रास्ते में महाराज दशरथ द्वारा श्रवण कुमार को बाण मारने और बेटे के वियोग में श्रवण के अंधे माता-पिता के रो-रोकर प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया गया। श्रवण के माता-पिता का विलाप देख लीला में मौजूद दर्शकों की आंखें भी नम हो गई। लीला की शुरुआत श्रवण कुमार के महाराज दशरथ से अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाने का वचन लेने की लीला से हुई। महाराज दशरथ को वचन देने के बाद श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर निकल जाते हैं। रास्ते में पहुंचने पर श्रवण के माता-पिता को प्यास लगती है और वह पानी मांगते हैं। इसी बीच शिकार खेलते हुए महाराज दशरथ श्रवण को हिरण समझकर उस पर बाण चला देते हैं, जिससे श्रवण की मौत हो जाती है। श्रवण के अपने अंधे माता-पिता के प्यासे होने की बात बताने पर महाराज दशरथ पानी लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बेटे के निधन से दुखी श्रवण के माता-पिता पानी पीने से इंकार कर देते हैं। महाराज दशरथ को श्राप देते हुए दोनों रो-रोकर अपने प्राण त्याग देते हैं। दूसरे दृश्य में रावण कैलाश पर्वत पर तपस्या करने के बाद शिव और पार्वती के शासन को हिलाने की कोशिश करता है। राजा दशरथ की कोई संतान न होने के कारण वह काफी दुखी थे। इसलिए उन्हें गुरुजी द्वारा यज्ञ कराने की सलाह दी जाती है। जिस पर राजा दशरथ ने यज्ञ का आयोजन किया। कुछ समय बाद उनके घर में चार पुत्रों ने जन्म लिया, जिनका नामकरण राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न के नाम पर किया गया। लीला में पात्र दशरथ राजेंद्र सिंह रावत मंत्री रामचरण सिंह द्वारपालनिक सरवन कुमार बादल लखेड़ा ज्ञानवंती शाकंभरी चौहान शांतनु सतीश कुकरेती वर्मा योगेमबर रौथाण रावण लक्ष्मण सिंह बिष्ट कुंभकरण श्याम सिंह पवार विभीषण धर्मानंद भट्ट नारद रोहित रावत शिव आयुष बिष्ट पार्वती खुशी नेगी रीशी धर्मानंद भट्ट सतीश कुकरेती कौशल्या रियाद कैकेई ऋतु लखेड़ा सुमित्रा खुशी नेगी रहे। नगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवार उपाध्यक्ष कुंदन सिंह महिला अध्यक्ष ममता कुंवर महिला उपाध्यक्ष विमल बर्त्वाल रामलीला संयोजक पुष्कर सिंह तोमर अनुसुया प्रसाद जोशी विजय सिंह पवार ने रामलीला में सभी आने वाले अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया है और भगवान से प्रार्थना किया है कि सभी राम भक्त और मुख्य अतिथियों के परिवार में हमेशा खुशी का माहौल बना रहे सभी राम भक्तों से निवेदन किया है कि आप प्रति दिन परिवार सहित श्री राम की लीला में जरूर अपने उपस्थिति दर्ज करे और जो हमारे नगर के कलाकारों का हौसला बढ़ाने में अपना योगदान जरूर दें। इस अवसर पर जयवीर सिंह रावत जय सिंह नेगी रामेश्वरी पवार हेमा पवार अनुसूया प्रसाद जोशी सरिता देवी बिष्ट विश्वंभरी देवी रामेश्वरी देवी विमल बागुंडी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button