हरिद्वार

हरिद्वार में 60 होनहार बेटियों का सम्मान मेहनत और अनुशासन से मिलेगी मंजिल

हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र स्मार्ट वॉच व पोषण किट देकर किया सम्मानित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से रोशनाबाद स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने हाईस्कूल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने और खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पोषण किट और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया। सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिस मुकाम पर पहुंचें, उसे बनाए रखने के लिए समय का सदुपयोग और अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चन्द, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जसमद्र सिंह, सचिव विपिन चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button