बहादराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले नसीम ओर तन्मय
बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, 93 नशीले इंजेक्शन जब्त, चेकिंग के दौरान मिली सफलता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार 2026 का असर जनपद में देखने को मिल रहा है, लगातार कार्रवाई के चलते नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बहादराबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, चेकिंग के दौरान नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्कर नसीम ओर तन्मय को 93 नशीले इंजेक्शन के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इस बाबत पर बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान भारापुर भौंरी से सहदेवपुर जाने वाले सड़क मार्ग के तिराह से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml तथा 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride, कुल 93 शीशी नशीले इंजेक्शन एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपित नसीम व तन्मय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने तथा नशे के आदी होने के कारण वे शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे। वहीं नशीले कैप्सूल एवं इंजेक्शन के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है।









