हरिद्वार

हरिद्वार में कशमैला स्कूल के छात्रों ने जानी देवभूमि की संस्कृति और वैज्ञानिक आध्यात्मिकता

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमैला, ज़िला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के छात्र इन दिनों तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर देवभूमि उत्तराखंड आए हुए हैं। यात्रा के दूसरे और तीसरे दिन विद्यालय के 43 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों के दल ने हरिद्वार के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्रों का दौरा कर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध पावन तट ‘हर की पौड़ी’ पर गंगा स्नान किया। इसके साथ ही दल ने पायलट बाबा मंदिर, भव्य गुफाओं वाले वैष्णो माता मंदिर के दर्शन कर भारतीय संस्कृति व स्थापत्य कला की बारीकियों को समझा।
यात्रा के अगले चरण में छात्र जीवन प्रबंधन, अनुशासन और प्राचीन भारतीय संस्कृति व आधुनिक विज्ञान के अनूठे समन्वय को देखने के लिए एशिया के विख्यात आध्यात्मिक केंद्र ‘शांतिकुंज आश्रम’ जाएंगें। इसके पश्चात छात्रों ने शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित मनसा देवी मंदिर के लिए ‘उड़न खटोला’ (रोपवे) की यात्रा का रोमांचक आनंद लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण चन्द और भ्रमण प्रभारी चमन लाल ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारना और बच्चों में समूह भावना, अनुशासन तथा देश की विविधता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। यात्रा के दौरान सभी छात्र पूरी तरह स्वस्थ, अनुशासित और बेहद उत्साहित नजर आए। कल यह दल अपनी शैक्षणिक यात्रा पूरी कर वापस हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगा। जगजीतपुर में पायलेट बाबा आश्रम में महामंडलेश्वर माता ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हे आर्शीवाद दिया।

Related Articles

Back to top button