हरिद्वार

आम इंसान की जान के साथ नहीं होगा खिलवाड़ बर्दाश्त: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में रविवार को, तीन दिन पूर्व उतरी हरिद्वार के युवक तुषार कपिल की भीषण दुर्घटना को जिम्मेदार सीवर कार्यदाई संस्था पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए भविष्य में शेष कार्यों पर सुरक्षात्मक कार्यों पर जवाबदेही तय करने हेतु सप्तऋषि पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को साथियों सहित प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर सुनील सेठी के नेतृत्व में इकट्ठे हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिसमें मुख्य रूप से धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महंत भीम सैन, कुमाऊँ संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप भट्ट, गायत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति एवं समाजसेवी रितेश वशिष्ठ, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने संयुक्त रूप सीवर कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि अब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया है। संस्था के लापरवाह अधिकारियों की वजह से आम इंसान इन सड़को पर चलकर मौत को दावत दे रहा है। स्कूली बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग महिलाएं रोजाना चोटिल हो रही है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम न करके ये विभाग सरकार को जिला प्रशाशन को आईना दिखाने का काम कर रहा है, जिसके खिलाफ अब सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए दुर्घटना का शिकार हुए युवक को न्याय दिलवाना प्रशासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए, जिसके लिए जल्द मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत संजय, समाजसेवी रितेश वशिष्ठ, महामंत्री लाल जी यादव, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित, नितिन शर्मा, रवि नेगी, संदीप भट्ट, जुगल किशोर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button