हरिद्वार

हत्या में फरार चल रहा दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

महिला समेत तीन आरोपी पहले जा चुके है जेल, चंडीचौक से दबोचा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस को हत्या के मामले में फरार चल रहा दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूधियाबंद बस्ती बिजली घर के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। विवेचना कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर गावड़ी को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी, जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए थे। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व ने टीम गठित कर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान 16 सितम्बर की रात्रि को मृतक गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ०प्र की गंगा किनारे बिजली घर के पास खाली जगह दुधीयाबंद के पास मिलकर आरोपित गजराज के साथ मिलकर चारो ने चापड व चाकू से मृतक गोपाल की हत्या की थी। वहीं इस बाबत पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दस हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी को गजराज कश्यप निवासी मोमिनपुर दर्गा बिजनौर को घटना में प्रयुक्त एक लोहे के चाकू के साथ चंडीचौक से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button