रुड़की

अंजुमन इतरका-ए-अदब द्वारा रुड़की में आयोजित हुआ ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन

देर रात तक शायरों व कवियों ने पेश किए एक से एक बढ़कर कलाम

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। अंजुमन इतरका-ए-अदब द्वारा “यादें अब्दुल हकीम” के उनवान से नगर निगम के प्रांगण में एक ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विश्व विख्यात शायरों व कविओं ने अपनी शायरी से मुशायरे में समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक गजल, गीत व हास्य व्यंगों ने श्रोताओं को झूमने में मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने मुशायरा का रिबन काटकर उद्घाटन किया। सदारत कर्नाटक से तशरीफ लाए अंजुमन के सरपरस्त डॉक्टर बाबा अब्दुल रज्जाक ने की तथा मुशायरे का संचालन देवास मध्य प्रदेश से पधारे शायर ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता को अंजुमन की ओर से बेस्ट ऑफ सिटीजन का अवार्ड प्रदान किया गया।मुशायरा सुबह तक वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट बीच सफलता पूर्वक चलता रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतने बेहतरीन आयोजन में मुझे बुलाकर संस्था बड़ा उपकार किया है।उन्होंने कहा कि अंजुमन के इस सफल आयोजन से आपसी भाईचारा और बढ़ेगा। उन्होने कहा कि में सभी नगरवासियो के अगर उनके किसी काम आउंगी तो ये मेरा सौभाग्य होगा।एटा से पधारे शेयर अज्म शाकिरी ने नाते पाक से मुशायरा का आगाज किया और और राष्ट्र को समर्पित गीत खुर्शीद हैदर ने जब जिंदाबाद ए वतन, जिंदाबाद ए वतन का गीत पेश किया तो तालिया की गढ़गढ़ाहट से पूरा पंडाल गूंज गया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, उदय सिंह पुंडीर, प्रणय प्रताप सिंह,आदिल फरीदी, जुबैर शमशी, मोहम्मद फारूक, सुहेल सैफी, चांद खान, मोहम्मद शावेज, तजमुल हुसैन, समून अहमद, शाहनवाज त्यागी, मुखिया त्यागी, मोहम्मद इरफान, अब्दुल नदीम, अब्दुल अजीम, शाहिद अख्तर, मोहम्मद अखलाक, बबलू भाई, मोहम्मद परवेज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।अंत में संस्था के अध्यक्ष सैयद सनाउल हक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button