जल संस्थान एवं विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते सड़को पर होगा गैर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ विरोध: सुनील सेठी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार के जिला अधिकारी से दोनों संबंधित विभागो के अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर हुए कहा उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों में जिसमें गंगा विहार, भारत माता, जसविंद्र, गंगोत्री विहार, भागीरथी नगर , सप्तरोवर सहित कई इलाकों में 24 घंटे से पानी ओर कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान है पानी की समस्या तो हर रोज की हो गई है कभी बिना सूचना पानी बंद तो के विद्युत सप्लाई। कभी अभियोजित कार्यों के कारण बिना रोड मैप लापरवाही से लाइने तोड़ दी जाती है जिन्हें ठीक करने में 48 घंटे लगाए जाते है, आज भी बागी स्थिति है 24 घंटे से पानी को जनता परेशान है तो दूसरी तरफ विद्युत सप्लाई भी कई क्षेत्रों की गायब है क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है कि कोई भी अधिकारी फोन पर जबाव देने वाला नहीं है कोई भी पूर्व सूचना नहीं न ही कब पानी बिजली आयेगा उसकी भी कोई सूचना नहीं। ऐसे जिम्मेदार विभागों पर जिला प्रशाशन को कार्यवाही कर इन्हें अपनी जिम्मेदारी का पालन करवाए जाने की आवश्यकता है। सुनील सेठी ने रोज रोज की इस खराब व्यवस्था पर जल्द न सुधरने पर दोनों विभागों के दफ्तरों पर धरने की चेतवानी भी जारी की है क्योंकि रोजाना व्यापारी हो या आम जनता, श्रद्धालु सभी त्रस्त है और जिम्मेदार जल संस्थान ओर विद्युत विभाग की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं। मांग करने वालो में मुख्य रूप से राजेश पांडे, भगीरथ प्रजापति, हरिमोहन भारद्वाज, लाल जी यादव, अमित अरोड़ा, राकेश सिंह, एस एन तिवारी, अनिल तिवारी, अमृत पाल, रोहित अरोड़ा, अनिल कोरी, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल रहे।









