सिडकुल पुलिस को मिली चेकिंग के दौरान सफलता, पूछताछ में खुल गया राज
6 दोपहिया वाहन के साथ 2 वाहन चोर गिरफ्तार, तीन कोतवाली क्षेत्रों से चोरी की घटना को दिया अंजाम

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, चेकिंग के दौरान सिडकुल पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 6 मोटरसाइकिल बरामद की है। लगातार क्षेत्र से हो रही बाइक चोरी को लेकर पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हुई थी, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सोमवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे दो शातिर अपराधियों को किरवी चौक पर तेज रफ्तार में रोशनाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्त में आएं चोरों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियां के बीच छुपाई गई पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार चोरों ने बताया कि सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी सागर निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ओर कार्तिक राम धाम कालोनी सिडकुल को बरामद मोटर साईकलों को थाना सिडकुल लाया गया, साथ ही मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।









