लक्सर

पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं और पोषण की जानकारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पोषण माह के अंतर्गत सेक्टर भिक्कमपुर जीतपुर के अलावलपुर गांव में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी, सेक्टर सुपरवाइजर बबीता व सुशील रावत ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं को खान पान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण मां और बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुचि देवी, शुभलेश देवी, पूनम देवी, संगीता, सविता सैनी, एकता रानी, संतोष देवी, नीलम एवं शबनम सहित समस्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पोषण व सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button