खानपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल, एसपी ग्रामीण ने ली घटना की जानकारी
सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में पुलिस ओर बदमाशों की बीच चार एनकाउंटर
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के क्षेत्र खानपुर से बड़ी खबर सामने आई है, खानपुर पुलिस ओर बदमाश के बीच तड़के ही सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर पर लग गई, ओर गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिए ओर रुड़की अस्पताल में उपचार चल रहा है, वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे ओर घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं एसपी ग्रामीण अभय सिंह ने उपचार के दौरान घटना की जानकारी ली, वहीं खानपुर पुलिस ओर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की खबर लिखे जाने तक यह जानकारी प्राप्त हुई।
शहर में चर्चा है कि कुछ दिनों से लगातार हरिद्वार जनपद पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ के चार मामले प्रकाश में आ चुके है। ऐसा लगता है कि हरिद्वार पुलिस अब बदमाशों का एनकाउंटर करने के लिए उतर गई है।
हरिद्वार जनपद पुलिस द्वारा सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत के इन कुछ दिनों में प्रमुख रूप से पूर्व में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में बदमाशों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें मुख्य रूप से अमन, जीशान, मुदस्सिर, और इस्तकार जैसे आरोपी/बदमाश शामिल रहे हैं।
वहीं ताजा मामला 4 अक्टूबर का आया है जहां खानपुर पुलिस ओर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। तो वहीं पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर के बाद बदमाशों में भी खौफ का माहौल बन चुका है।









