डायरेक्ट्रेट की मानक उपाधि मिलने पर आचार्य रजनीश शास्त्री महाराज का किया स्वागत, नगरवासियों के लिए गर्व की बात
रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को यूएस की यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली में गढ दिवस डायरेक्ट्रेट की मानक उपाधि प्रदान किए जाने पर नगर की अनेक संस्थाओं के सदस्यों ने आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि उनके ज्ञान और ज्योतिष में योगदान के लिए जो डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है वह सब के लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव, उत्तराखंड राज्य से मान्यता प्राप्त हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र, और HKG न्यूज पोर्टल के रुड़की प्रभारी इमरान देशभक्त ने उनके ज्योतिष सदन स्थित कार्यालय में पहुंचकर फूलमाला, पटका एवं गुलदस्ता भेंट कर आचार्य जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहले ज्योतिषाचार्य हैं, जिनको यह सम्मान मिला है और यह हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोगों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज एक महान धर्माचार्य होने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलते हैं तथा सभी धर्म का आदर और सम्मान करते हैं। ज्योतिष में दिए उनके योगदान की देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है।









