हरिद्वार

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा मनसा देवी मार्ग से हरकी पौड़ी तक चला अभियान

पीली पट्टी के बाहर सामान रखने पर होगी जब्ती नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग की गली से हरकी पौड़ी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना, यातायात सुचारु रखना और कुंभ मेले के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित पीली पट्टी के बाहर फड़, ठेली या अन्य सामान रखने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन ने साफ किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button