हरिद्वार

हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं

शहर कोतवाल के नेतृत्व में लगातार सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने वालों पर शिकंजा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौच और मारपीट की नौबत तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों की कुल आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं इस बाबत पर शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद गाली-गलौच शुरू हो गई और महिलाएं आपस में मारपीट पर उतारू हो गईं।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की आठ महिलाओं के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वहीं क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने विवाद की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हरिद्वार पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना है।

Related Articles

Back to top button