लक्सर

भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला महामंत्री बने अक्षय कुमार

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने सौपी अहम जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी सोमवार मे रुड़की के बरहमपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन को बढ़ाते हुए समाजसेवी अक्षय कुमार को अहम जिम्मेदारी सौपी। बता दें इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने वरिष्ठ समाजसेवी अक्षय कुमार को संगठन में जिला महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी। जहां समाजसेवी अक्षय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें संगठन के प्रति जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर हमेशा खरा उतरेंगे, संगठन के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा सहित कई नेतागण और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button