हरिद्वार

30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन चलेगी पढ़ाई

कांवड़ मेला को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश किए जारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के दृष्टिगत हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। आदेश में जारी करते हुए अवकाश अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसी हुई है, तो वहीं भोले की नगरी हरिद्वार में कई करोड़ कांवड़ियों के पहुंचने का आंकड़ा भी लगाया जा रहा है। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनहित एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेला को लेकर संबंधित विभागों एवं सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों का प्रभावी ढंग से संरक्षण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button