कांवड़ियों पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार रंग ला रहा है। कनखल पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों पर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में पिल्ला गैंग के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन कुमार निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीती 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी में कहासुनी के दौरान कांवड़ियों पर फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया गया था। मामले में दर्ज मुकदमे के तहत अब तक मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पिल्ला गैंग से जुड़े विभिन्न मामलों में कुल 22 बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। कनखल पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में, एसआई महिपाल सिंह सैनी, हेड कास्टेबल जितेंद्र कुमार, कास्टेबल दिगपाल भण्डारी कास्टेबल प्रलभ चौहान सहित कांस्टेबल उमेद सिंह आदि शामिल रहे।









