शिव महापुराण कथा के श्रवण से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं: स्वामी भास्करानंद
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कथा के प्रभाव से सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं। भूपतवाला स्थित श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पहले दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा में शिव महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से भय से मुक्ति मिलती है। भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण कथा के श्रवण से जीवन में शांति, संतुलन और संयम आता है। शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और अपने भक्तों को कष्टो से मुक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के पवित्र माह में गंगा तट पर श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा के श्रवण अवसर उपलब्ध कराने के लिए कथा यजमान गर्ग परिवार बधाई और साधुवाद का पात्र है। स्वामी अनंतानंद रामजी ने भी श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए। कथा के मुख्य यजमान दर्शन लाल गर्ग, अनीता गर्ग, विक्रांत गर्ग, श्रेया गर्ग, साहिल गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, सैफी गुप्ता, भगवान दास गुप्ता, पुष्पा देवी, पर्व गर्ग, वंश गर्ग ने शिव महापुराण का पूजन कर कथाव्यास से आशीर्वाद लिया।