लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले 9 लोग गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
आपको बता दें कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रूप से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में इकबाल, वरीश, हारीश, वसीम, अब्दुला, फारूक, शौकीन, शमशाद और मुजस्सम शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।









