जयपुर

सवाईपुर विद्यालय में बापू और शास्त्री की मनाई जयंती

विद्यार्थी गांधी और शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण करें: डॉ. ठाकुर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(डॉ० चेतन ठठेरा) भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी उपखंड के सवाईपुर पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं सादगी सदाचार सुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरूष, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में‌ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ परिवार में बापू और शास्त्री की तस्वीर पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर में गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्शों पर छात्र-छात्राओं को चलने की सीख दी और गांधी जी के संकल्प को बताते हुए कहा कि बुरा मत देखो बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो तथा अहिंसा के मार्ग को अपना और क्रोध ना करो‌ और अनुशासन में एवं बापू और शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण करें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ बापू के प्रिय भजनों और रामधुनी का गायन किया।

Back to top button