रुड़की

नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष एवं समस्त मंडल अध्यक्षों का किया गया अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। फोनिक्स के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी चैरब जैन ने नगर निगम की नवनिर्वाचित प्रथम महिला मेयर अनीता अग्रवाल एवं समस्त पार्षदों सहित नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह तथा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने कहा कि वह सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि वे तथा सभी पार्षद नगर के विकास के लिए कृत-संकल्प हैं और सभी मिलकर नगर को स्वच्छ सुंदर एवं समस्याओं से मुक्त नगर बनाएंगे।

युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि चैरब जैन ने नगर के सभी पार्षदों एवं मेयर सहित नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान करना बहुत ही सराहनीय है, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। फोनिक्स के चेयरमैन चैंबर जैन ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेयर तथा पार्षद जहां नगर के विकास कार्यों में चार चांद लगाएंगे, वहीं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्टी पदाधिकारी मिलकर पार्टी को मजबूत कार्य करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर विकास करने में विश्वास रखती है। संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button