हरिद्वार

ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज को दी श्रद्धाजंली

महापुरुषों की स्मृति को केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं रखना चाहिए: बाबा हठयोगी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। रानी गली भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट एवं गुरु कृपा संत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भजन-कीर्तन, प्रवचन और गुरु स्मरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठयोगी महाराज ने की संचालन राम विशाल दास महाराज ने किया। ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। इस दौरान बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि महापुरुषों की स्मृति को केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके दिखाए मार्ग को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि स्वामी निजानंद महाराज का जीवन त्याग, सेवा और भक्ति का प्रतीक था। हमें भी इसी राह पर चलते हुए समाज सेवा करनी चाहिए। महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि यह आश्रम संत परंपरा की पावन धरोहर है और आध्यात्मिक साधना तथा समाज सेवा का केंद्र बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सन्त सतनाम महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कृपा से ही जीवन में शांति, समृद्धि और मोक्ष का मार्ग खुलता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन निजानंद महाराज के आदर्शांे को अपनाते हुए समाज सेवा में अपना योगदान दें लगातार गरीब व असहाय निर्धन परिवारों की सेवा में समिति अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ निर्धन परिवारों को भोजन वितरित करने का काम भी किया जाता है। राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। हिन्दू संस्कृति के सर्वधन में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज के अधूरे कार्य को आश्रम में सेवा के माध्यम से किये जा रहे है मानव सेवा का संदेश लगातार दिया जाता है। श्रद्धांजली देने वालों में सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवं राम विशाल दास महाराज ने सभी संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। संतों को शॉल, पुष्पमाला कार्यक्रम में महंत मुरारी राम, महंत रविदेव शास्त्री, महंत शिवम महाराज, महंत गोविंद दास, महंत ओमदास, महन्त ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी जमना दास महाराज, महंत प्रह्लाद दास, महंत दिनेश दास, आई.डी.शास्त्री, भीम सेन महाराज, पार्षद आकाश भाटी, भाजपा नेता मनोज जखमोला, चंद्र भूषण शुक्ला, डॉ हर्ष वर्धन जैन, मनोज बिष्ट, वीर चन्द गुप्ता, कपिल देव, रूपेन्द्र सिंह, अंजू राणा, रमेश कक्कड़, गगन गगन चावला, प्रदीप, निशीथ ऐरन, गौरव पाल, सन्नी गिरी, नितिन शर्मा, वेदान्त उपाध्याय, विशाल भट्ट, शिवकुमार राजपूत,सहित अनेक गणमान्य संत, समाजसेवी एवं भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। आश्रम समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button