हरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर की 235 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बदलेगी तीर्थनगरी की तस्वीर

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।अलकनंदा होटल, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार, 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे तीर्थनगरी की धार्मिक गरिमा और पर्यटन क्षमता दोनों को नई पहचान मिलेगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद हरिद्वार में यातायात व्यवस्था, घाटों की संरचना, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और जनसुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य हरिद्वार को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से देश के सबसे विकसित तीर्थ स्थलों में शामिल करना है। गंगा कॉरिडोर की ये परियोजनाएं इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button