रुड़की

रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। रुडकी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का बहुत अच्छी तरह ध्यान रखा जा रहा है। तीनों प्लेटफार्म पर हर समय सफाई कर्मचारी महिला आदि हर प्रकार की साफ-सफाई करते देखे जा सकते हैं। प्लेटफार्म पर कोई भी कचरा-कूड़ा पडा नही दिखाई देता, ऐसी व्यवस्था देखकर प्लेटफार्म पर आनेवाले यात्री आपस में बाते  करते देखे जा सकते हैं कि रुडकी स्टेशन पर साफ-सफाई का बहुत बेहतर इंतजाम कर  रखा गया  है। 14 अक्टूूबर को रुडकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व रेलवे स्टॉफ व सफाई मित्रों के साथ रेल जन संवाद किया गया। इस दौरान स्टेशन की सफाई, पेयजल सुरक्षा व सुविधा, स्टॉफ का  व्यवहार और शिकायत निवारण जैसे मुददों पर यात्रियों से संवाद किये गये, उनके विचार सुने गये। काफी लंबे समय तक यात्रियों से स्टेशन की साफ-सफाई  व अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में यात्रियों के विचार लिये गये। ज्यादातर यात्रियों ने  स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की तारीफ की। यात्रियो ने पीने के पानी और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। यह स्वच्छता पखवाडा 2026 एवं 2026 के अर्न्तगत यात्रियों को सिंगल प्लास्टिक यूजर से होनेवाले दुषप्रभाव के बारे में  जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक से समाज के वातावरण में होनेवाले हानिकारिक प्रदूषण के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही चार प्रकार के डस्टबिनों के उपयोग एवं कचरे पृथक करण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई। इस दौरान रुडकी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अरूण कुमार, सीबीएस संजय सालार, सीएचआई अनुज गुप्ता एवं अन्य रेल कर्मचारी व सफाई मित्र तथा भारी संख्या में यात्री उपस्थित थेे।    

Related Articles

Back to top button