देवभूमि उत्तराखंड में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम से आम जनता बेहाल
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। डीजल पेट्रोल की किल्लत जहां पूरे भारत में बढ़ रही है तो वहीं अब देवभूमि उत्तराखंड में भी डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम ने कमर तोड़ कर रख दी है। जहां रोजमर्रा का काम करने वाले व्यापारी, मजदूर, किसान डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से जूझ रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर भी बड़ा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। जहां देश भर से लाखों श्रद्धालु लाखों रुपए खर्च कर चारधाम यात्रा में पहुंचते हैं। लेकिन अचानक से डीज़ल पेट्रोल की कमी से कहीं न कहीं श्रद्धालुओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं हरिद्वार ऋषिकेश के ट्रेवल्स एजेंसियों के कारोबार पर भी असर पड़ना शुरू हो रहा है। जी हां आपको बता दें कि विगत दिनों से देश भर में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ ही अब डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर का संकट भी देखने को मिल रहा है। वहीं चर्चा है कि देवभूमि उत्तराखंड के हजारों पेट्रोल पम्प पर डीजल पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिससे आम जनता के व्यापार के साथ ही चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ी फजीहत बनती दिख रही है। जहां अब हरिद्वार ऋषिकेश एवं चारधाम यात्रा मार्गो पर स्थित कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है जिससे लाखों यात्रियों को अब बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि किसी पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध है भी तो वहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। फिलहाल उत्तराखंड में वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाने को लेकर लोग पेट्रोल पंप पर भटकते नज़र आ रहे हैं। वहीं डीजल पेट्रोल की बढ़ती किल्लत से आवश्यक सेवा वाहन, एवं गांव के किसानों के लिए बड़ी फजीहत बनती दिख रही है।









