हरिद्वार

कांग्रेस ने संगठन विस्तार को दी नई धार, वीर प्रताप चौहान बने जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीर प्रताप चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति एवं निर्देश पर की गई है। मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि वीर प्रताप चौहान कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मनोनयन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने वीर प्रताप चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं वीर प्रताप चौहान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button