हरिद्वार

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से आएगी कांग्रेस की सरकार: कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ

नीटू कुमार हरिद्वार जिले सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा ज्वालापुर के चाकलान मोहल्ले में राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस द्वारा परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही नए और संगठन से जुड़े सदस्यों को कांग्रेस के प्रति समर्पित व कांग्रेस की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की शपथ भी दिलाई गई है। वही राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस की महिला सदस्य शबनम जहां के तत्वधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ ने प्रतिभाग कर उपस्थित सदस्यों को कांग्रेस की उपलब्धियों से अवगत कराया और 2022 विधानसभा चुनाव के लिए घर घर जाकर जनता को कांग्रेस के प्रति जागरूक करने का आह्वान भी किया है वही कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हर एक कार्यकर्ता जी-जान से लग जाएं और 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से पार्टी को जीत दिलाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य करें। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कश्ते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जिस तरफ कूटनीतियां अपनाकर जनता को हानि पहुंचाई है। इसका जवाब जनता भाजपा को देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने बड़े बड़े वादे और दावे जनता से किए थे। लेकिन वह वादे व दावे भाजपा कार्यकाल में धीरे धीरे खोखले नजर आए हैं। और उन ही दावों में एक दवा जुमलों की सरकार ने देश की जनता से किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाया जाएगा। लेकिन आज तक काला धन विदेशों से वापस नहीं लाया गया है। इसके विपरीत देश को नोटबंदी की आग में झोंक कर बर्बाद कर दिया गया। और यही नहीं रातों रात नोटबंदी के फैसले की काली आंधी ने कई घरों के चिराग बुझाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। और नोटबंदी लागू करने के बाद भी विदेशों के बैंकों में काला धन इकट्ठा होना नहीं रुका। नतीजन भाजपा कार्यकाल में कई गुना दरो में काला धन देश को लूटने वाले भ्रष्ट लोगों का विदेशों के बैंकों में इकट्ठा हो चुका है। उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी और भ्रष्टाचारी सरकार करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कई गुना महंगाई बढ़ी है, जबकि रोजगार पूर्ण रूप से भाजपा सरकार ने चौपट किए हैं। और बेरोजगारी भी अपने पूर्ण चरम पर है। यह जन विरोधी पार्टी यहीं नहीं रुकी, इन्होंने सरकारी संस्थानों को भी नहीं छोड़ा है कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन, विरोध करने के बाद भी एक के बाद एक सरकारी संस्थाने बेचने का कार्य भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी ने जनता की कमर तोड़ी फिर तुरंत जीएसटी लाकर व्यापारियों और तरह-तरह की टैक्स लगाकर जनता का खून चूसा गया है। देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को भी भाजपा सरकार में बख्शा नहीं गया है। उन्होंने कृषि कानून वापसी को लेकर सालों संघर्ष किया। और इस संघर्ष के दौरान भाजपा सरकार की हठधर्मिता व्यवहार के कारण सैकड़ों अन्नदाताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। फिर भी जुमलों की सरकार विकास के दावे करने में लगी है। और जनहित की बात करती है। वही संगठन सदस्य शबनम जहां ने संगठन से जुड़ी महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह संगठन से जुड़ी महिलाएं घर घर जाकर कांग्रेस का प्रचार कर नए सदस्यों को जोड़ रही है वह तारीफें काबिल है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। हमें कांग्रेस के प्रचार और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए ओर ताकत लगानी है। जिससे 2022 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल कर सके। वही शबाना व अनीशा ने भी कांग्रेस की पार्टी की मजबूती के लिए अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। और जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। और एक बार फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर सलमा बेगम, शबनम, फातमा, गुलिस्ता, मेहरूबा, जुबैदा, शहजादी, बहादुर, अफसरी खातून, रुबीना, नए सदस्यों में सोनी, अफसाना, अंजुम, नगमा, रुखसार, शहीदा, शारदा, हैदर, कादर आदि आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button