साइबर अपराधी खेलते है हमारे मस्तिष्क से, सावधानी एक जागरूकता ही है उपचार: ललित मिगलानी
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति हरिद्वार एम जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा शनिवार को बहादराबाद एंजल्स एकेडमी एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार एवं ट्रैफिक पुलिस हरिद्वार का पूर्ण सहयोग रहा। वहीं उक्त कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के छात्राओं ने प्रतिभा किया और कार्यक्रम में बच्चों को नशा, साइबर क्राइम, ट्रैफिक लॉ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को वहीं पर दूसरी तरफ जिला विधिक प्राधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी ने बच्चों को साइबर क्राइम एवं संविधान के बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक उप निरीक्षक पंकज जोशी ने बच्चों को ट्रैफिक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती सिमरनजीत कौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को संबोधित करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं बच्चों को ड्रग्स के बारे में सचेत करते हुए बताया कि समाज में बढ़ रहे नशे को रोकने में जागरूकता का बड़ा ही योगदान है। कार्यक्रम में स्कूल वाइस प्रिंसिपल, एम स्कूल कॉर्डिनेटर पूनम चौहान एम आलोक जी ने समिति की सराहना की एम। कार्यक्रम को बच्चों के हित में बताया। उक्त कार्यक्रम में दीपक पंवार, अर्चना लुहांनी, अनीता, सचिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।









