हरिद्वार

लक्सर बाजार में वाटर कूलर लगाने की उठी मांग, सभासद पंकज गोयल ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भीषण गर्मी को देखते हुए लक्सर के मुख्य बाजार में आम लोगों और व्यापारियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाए जाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका के सभासद पंकज गोयल को ज्ञापन सौंपकर बाजार में सार्वजनिक वाटर कूलर लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में बाजार में आने वाले ग्राहकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वाटर कूलर की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इस पर सभासद पंकज गोयल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी तरह जायज है और नगर पालिका स्तर पर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों के बीच यह भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द बाजार में वाटर कूलर लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महामंत्री आशीष अग्रवाल, वेद प्रकाश वर्मा, गोपाल कश्यप, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र सैनी, सचिन विश्वास, निशु गुप्ता, सुंदर गोयल, सन्नी गोयल, मोनू कश्यप, प्रियंका कश्यप, इंद्रजीत, चरणजीत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, दीपक वर्मा, रीपिन वर्मा, उत्तम पाटील, रजनीश मिंटू, पप्पू जलेबी, अमन टाइगर, कृष्णा, पवन, सुंदर, सगीर, अनस, ईशान, आमिर, आरिफ, रियासत, नसीम, अर्जुन, विजय प्रकाश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button