देहरादून

जनपद ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता खेत में फसल देखने गए फौजी पर हमलावरों ने किया हमला

गम्भीर रूप से घायल युवक को डाक्टरों ने किया हल्द्वानी रैफर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड जिला ऊधम सिंह नगर में पिछले काफी समय से कानून व्यवस्था में किसी तरह से कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा। जिससे आम जनता के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ रही हैं। वहीं अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रहा। जिससे आए दिन चोरी, मारपीट, हत्याओं अवैध नशे के कारोबार जैसी बड़ी घटनाएं बढ़ने से जिले की कानून व्यवस्था की भी पोल खुल रही है। जबकि उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन ऊधम सिंह नगर में अपराध नियंत्रण करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी रहती है। वहीं एक बड़ा मामला सामने आया जिसमें ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर में फौज में तैनात पर हमलावरों ने सरेआम हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह खेत की फसल के लिए छुट्टियों पर अपने गांव आया हुआ है। जो 29 अप्रैल को रात करीब 09 बजे अपने दोस्तों के साथ खेत की फसल देखने गए थे, तभी अचानक वहां बुलट मोटर साइकिल पर सवार चार हमलावर खेत में पहुंचे जहां चारों ने लाठी डंडों से परमजीत सिंह व अन्य साथियों पर बुरी तरह से वार कर दिया, जिसमें परमजीत सिंह गंभीर रूप घायल हो गया। जबकि अन्य साथियों को भी गंभीर चोटें आई हैं परिजनों को मामले की सूचना मिलने पर तत्काल सितारगंज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रैफर कर दिया। जहां घायल हुए परमजीत सिंह का उपचार किया जा रहा है, वहीं घायल हुए परमजीत सिंह का मेडिकल कराया गया है घायल हुए परमजीत सिंह के भाई की ओर से थाना नानकमत्ता में तहरीर दी देते हुए हमलावरों की गिरफ़्तारी की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button