रुड़की

नगर-देहात में विद्युत विभाग का बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान तेज

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। नगर-देहात में रात-दिन बिजली चोरी पकडी जा रही है। विद्युत विभाग के सभी सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, लाईनमैन इसी बडे अभियान में लगे हुए है। अधीक्षण अभियन्ता राजपूत साहब, अधिशासी अभियन्ता अनिल मिश्रा के कुशल निर्देशन में चारों तरफ के सभी अधिकारी, कर्मचारी बिजली चोरी पकडने के लिए बडा भारी खतरा मोल लेकर रात के समय भी शहर-देहात में बिजली चोरी पकड रहे है। शासन के दिशा निर्देशानुसार बिजली विभाग के अधिकारी अपनी करनी में कोई कसर नही छोड रहे है। सभी तरफ अपने मुखबरों का जाल फैला रखा है। सभी के द्वारा सटीक सूचना लेकर तुरन्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ महीनों से नगर एसडीओ आकाश सिंह, एसडीओ उस्मान, एसडीओ अनुभव सैनी, एसडीओ अनिता सैनी, विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी पकडने का अभियान हर समय चला रहे है। कुछ समय से सभी सहायक अभियन्ताओं की कार्यशैली मे भारी तेजी देखने को मिल रहीं है। मंगलौर, लण्ढौरा, मंडलाना, टांडा-भनेडा, कलियर व आसपास के सभी देहात में विद्युत कनेक्शन चैक किये जा रहे है तथा चैक करने पर बडी विद्युत चोरी का सुराग भी लगातार मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button