जगदीश वत्स पार्क में स्वतन्त्रता सेनानी कीर्ति स्तम्भ स्थापित
सरकार स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों के सम्मान और सुविधाओं के लिये प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के प्रति सम्मान हमारी नीतियों, रीतियों तथा संस्कारो में रचा-बसा है। देश के प्रति उनके योगदान को हम कभी भी भूला नहीं पाएँगे। आज यदि भारत अपनी गौरवमयी गाथा लिख रहा है, तो इसके मूल में सेनानियों का त्याग बलिदान और समर्पण भी शामिल है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन वीरों का हम जितना भी गुणगान करें, वह काम ही होगा। उक्त विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा पुल जटवाड़ा (ज्वालापुर) स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में नवनिर्मित शहीद कीर्ति स्तम्भ तथा स्वतन्त्रता सेनानी स्मारक के अनावरण तथा हरिद्वार जिले के शहीदों तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित स्मारिका-स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी’ के विमोचन के अवसर पर अपना आभासी (वीडियो) संदेश देते हुए प्रकट किये। उन्होंने कहा कि आज यहाँ जो कीर्तिमान स्तम्भ स्थापित किया जा रहा है, वह स्वतन्त्रता सेनानियों के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिबर समिति समाज को जागरुक करने और अमर शहीदों के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। हमारी सरकार स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवारों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है और उन्हें हर सम्भव सम्मान व सुविधाएँ प्रदान के रही है। समिति के संरक्षक व विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वह लगातार स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों की आवाज़ व समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष बहुत मुखरता के साथ उठाते रहे हैं और इसके परिणाम भी हम दिखाई दिये हैं। अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगातार हो रहे विकास कार्य इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समिति की हर समस्या के लिये वह व्यक्तिगत रूप से कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक आदडश चौहान के अलावा हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल, मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कुमार चंद, हरिद्वार रुड़की विकास प्रधिकरण सचिव प्रत्यूष सिंह, समिति अध्यक्ष देशबन्धु, जिले के एकमात्र वर्तमान स्वतन्त्रता सेनानी भारत भुषण विद्यालंकार, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज़ शिवडेल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ के साथ हुआ। इसके पूर्व सभी विशिष्ट अतिथियों ने अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया। ऋषिकेश से पधारे आचार्य अनुरागी द्वारा स्वाधीनता संग्राम सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में सम्मान गीत प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य देते हुए समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने समूचे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा संस्था के कार्यों की प्रगति व कार्यकलापों को प्रस्तुत करते हुए प्रत्येक माह उत्तराखण्ड सहित देश के 23 राज्यों में प्रत्येक माह के पहले रविवार को होने वाले कार्यक्रम प्रथम रविवार, दस बजे, दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम उत्तराधिकारी समिति की समस्याओं को भी सामने रखा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी वर्ष से अमर शहीद जगदीश वत्स का जन्म दिवस के कार्यक्रम राज्य सरकार के सहयोग से राजकीय स्तर पर आयोजित किया जायेंगे। कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद तथा इसके बाहर से पधारे प्रत्येक उपस्थित उत्तराधिकारी परिवार के मुखिया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों को मोती की माला व अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सुयाल ने किया। समिति के अध्यक्ष देशबन्धु ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ डाॅ० वेद प्रकाश आर्या, अर्जुन सिंह राणा, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलौत, चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक, नरेन्द्र सिंह सैनी, स्मारिका के मुख्य सम्पादक डाॅ० संतोष कुमार चमोला, दिनेश सिंह रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।









