हरिद्वार

श्यामपुर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार ने शुक्रवार को कोतवाली श्यामपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी व साजो सामान के साथ थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस और आपदा उपकरण कक्ष का निरीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी ने कार्यालय और सीसीटीएनएस में रजिस्टरों और अभिलेखों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं व प्रकरणों का 60 से 90 दिन की निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। मालखाने में रखे माल के उचित रखरखाव और अभिलेखीकरण पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों की सुरक्षित हैंडलिंग, खोलने बंद करने और रखरखाव का अभ्यास किया। थाना परिसर में साफ सफाई और मूलभूत व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था मजबूत रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों और मेलों के मद्देनजर रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस की सक्रियता बनाए रखने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button