हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस का सावन तोहफा 205 खोए मोबाइल बरामद, 46 लाख की संपत्ति लौटाई
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। सावन माह में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हरिद्वार पुलिस की सराहना की। पुलिस के अनुसार बीते 11 महीनों में यह आठवां बड़ा मोबाइल रिकवरी अभियान है, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 475 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ थाना सिडकुल मोबाइल रिकवरी में जले और प्रदेश में अग्रणी बना हुआ है।









