हरिद्वार

होली भाईचारा और आपस में प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है: महंत गोविंद दास

नीटू कुमार हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल उत्तराखंड की कनखल इकाई द्वारा आज गुरुवार को होली मिलन समारोह फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कनखल स्थित वैश्य कुमार धर्मशाला में शुरू हुआ। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा कनखल के महंत श्री गोविंद दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को लेकर व्यापारी भाइयों में बहुत उत्साह दिखाई दिया और बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि होली भाईचारा और आपस में प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है। होली असत्य पर सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि आज समाज में सद्भाव की बहुत जरूरत है और लोगों को त्यौहार को सद्भावपूर्ण मनाना चाहिए। पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, राधिका नागरथ,व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चुटाला, कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोडा, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, हरिद्वार शहर अध्यक्ष किशन बजाज, एथलीट्स भारत भूषण ने सभी व्यापारी भाइयों को होली की शुभकामनाएं दी। प्रदेश व्यापार मंडल कनखल इकाई के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल ने कहा कि होली समानता के भाव को जागृत करता है और समाज में सद्भाव स्थापित होता है। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा राधा और कृष्ण की होली का भव्य और दिव्य गीत और नृत्य का हृदय स्पर्शी प्रस्तुतीकरण किया गया। फूलों की होली का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने किया। अतिथियों का स्वागत सत्कार व्यापार मंडल के कनखल प्रभारी प्रदेश सचिव दीपक गोनियाल, महामंत्री दिनेश कालरा, उपाध्यक्ष संजय कुमार, देवेंद्र खत्री, प्रचार सचिव पंडित द्रोण शर्मा, सचिव नवीन राजपूत, अमन खन्ना, कमल कपूर, अशोक अरोड़ा आदि ने किया।

Related Articles

Back to top button