रुड़की

आईआईटी रुड़की ने मनाया स्थापना दिवस, आईआईटी के रूप में पूरे किए 25 साल

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। आईआईटी रुड़की ने 25 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्थान ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए और अपनी 180 साल पुरानी विरासत के 180वें वर्ष में प्रवेश किया। साल 1847 में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।
समारोह में कर्नाटक की राज्यपाल और संस्थान की पूर्व छात्रा डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ आईआईटी आईएसएम धनबाद के बोर्ड अध्यक्ष प्रो. प्रेम व्रत और टाटा केमिकल्स के एमडी व सीईओ तथा सीआईआई अध्यक्ष आर. मुकुंदन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत समेत बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत 24 नवंबर को Building Big, Deep Tech & AI और Fire Chat सत्रों से हुई, जिनमें उद्यमियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने अपने अनुभव साझा किए। 25 नवंबर को 5 किमी की Run for Legacy, 1999 बैच की मदद से बनी परियोजनाओं का उद्घाटन और टेक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार में प्रो. फैसल खान, प्रो. दिनेश मोहन, पदम सिंह, रुचि वर्मण्य, डॉ. राजकुमार उपाध्याय, राजेश पाठक, डॉ. कपिल गर्ग, संजय शर्मा, सर्वेश महेश, सुमित जैन, डॉ. ए. के. सभरवाल और प्रो. ई. बालागुरुसामी शामिल रहे। युवा वर्ग में रूपेश कुमार और नवनीत चहल, जबकि उत्कृष्ट सेवा में डॉ. ओम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नवनीत बुटान, अंबुज कुमार और डॉ. श्रेयस कुमार को सम्मान मिला। राज्यपाल सुधा यादव ने छात्रों से ज्ञान को समाज की सेवा से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। निदेशक प्रो. पंत ने कहा कि संस्थान आगे भी शोध, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर फोकस करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button