लक्सर

पट्टों की आड़ में अवैध खनन, नील धारा गंगा का सीना चीर रहे खनन माफिया

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी में कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्वीकृत पट्टों की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। वहीं खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन गांव की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी इन दिनों खनन का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टों की सीमा से बाहर जाकर नदी में खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के स्वरूप पर असर पड़ रहा है।

खनन सामग्री से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात गांव से गुजर रही हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खनन सामग्री से लदे वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा ना तो ओवरलोडिंग पर कार्रवाई हो रही है और न ही कथित अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है।

वही इस मामले लक्सर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना रामपुर रायघटी में पट्टो की शिकायते मिल रही है कि पट्टो की सीमा से बाहर जाकर खनन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि दो बार तहसीलदार को वहां भेजा जा चुका है वह खुद वहां का निरीक्षण यदि खामियां पाई गई तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बरहाल अब देखना होगा कि लक्सर प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नील धारा गंगा नदी में चल रहे कथित अवैध खनन इन ओवरलोड वाहनों पर कब तक लगाम लग पाती है।

Related Articles

Back to top button