हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पुलिस के साथ एसपीओ भी मैदान में, बहादराबाद में हुई अहम बैठक

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कोतवाली बहादराबाद में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स एसपीओ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद एवं अन्य अधिकारियों ने एसपीओ को पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कांवड़ यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सफलता पुलिस और जनता के साझा सहयोग से ही संभव है बैठक में मौजूद सभी एसपीओ ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और अपने,अपने क्षेत्रों से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button