देहरादून

उत्तराखंड खटीमा उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में खटीमा पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर खटीमा नगर पंजाबी महासभा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंजाबी महासभा के प्रदेश एवं कुमाऊं मंडल, तथा ऊधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वहीं इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में खटीमा नगर पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जितिन ग्रोवर को नगर अध्यक्ष, हरीश बत्रा को नगर महामंत्री तथा अतुल अरोरा को नगर कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा की सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खटीमा पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जितिन ग्रोवर को नगर अध्यक्ष, हरीश बत्रा को नगर महामंत्री तथा अतुल अरोरा को नगर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता रुद्रपुर जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने की इस अवसर प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पंजाबी समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास के लिए एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य करने पर जोर दिया संबोधन में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने का आवाह्न किया गया। बैठक में उपस्थित दर्जा राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी की गरिमामई उपस्थिति रही वहीं इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिन्नदन किया गया। खटीमा पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई वहीं नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ कई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें कार्यकारणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ समाजहित में सेवा भाव से कार्य करेंगे। बैठक में जसविंदर सिंह बाजवा (पप्पू) राजेश छाबड़ा, विजय अरोरा, सुनील बत्रा,दर्पण कपूर, राजकुमार गुम्बर,अशोक बत्रा, चर्चा बत्रा, डॉ, बाबू राम अरोरा, अमन अरोरा, वीना अरोरा, सुनीता डावर, मोनिका धींगरा राकेश गुम्बर,श्वेता डावर, हरभजन सिंह खिंडा, मनोज छाबड़ा, हर गोविन्द सिंह सिद्धू, राजेश शैली, गुरनाम राना, हनी गुंबर, ऐश्वर्या अरोड़ा, मनोज झाम, त्रिलोक अरोड़ा, अनिल बत्रा, सुनील ग्रोवर, सोनिया सुनेजा, सुमित गुम्बर, आरती डावर, पूजा बत्रा, दीप्ति ग्रोवर, एवं सीमा बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button