ज्वालापुर पुलिस ने देशी तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार रात्रि के दौराने पुलिस गश्त ने पुल जटवाड़ा के आगे नहर पटरी पुरानी वाली बैराज के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेते हुए 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति ने नाम व पता पूछने पर रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज निकट उमर मस्जिद सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया जो कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे था। जिसको घटना से पहले ही ज्वालापुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस कि जांच में पता चला कि आरोपित नशा करने का आदि है जो पूर्व में भी चोरी के मामले में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल आलोक नेगी शामिल रहे।









