हरिद्वार में लोकल गैंग ने उड़ायी पुलिस की नींद, कार्यवाही के बाद भी बढ़ता अपराध
दिनोंदिन कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे गैंग, पुलिस के लिए चुनौती

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार में इस समय एक अलग ही चर्चा चल रही है, जहां पुलिस बड़ी-बड़ी वारदात पर अंकुश लगाने में सफल हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में लोकल गैंग दिनोंदिन कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे है। जी हाँ शहर में चर्चा बनी हुई है लोकल गैंग का ग्राफ़ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार में लोकल गैंग की बात की जाए तो पिल्ला गैंग, बैंगन गैंग, मकडा गैंग समेत कई ऐसे भी गैंग है जिनके नाम अभी खुले भी नहीं है।
हैरत की बात तो ये देखने को मिलती है इन सभी गैंग में कम उम्र के युवा लकड़े शामिल है, जो तमंचे के साथ लैस रहते है। कई बार देखने ओर सुनने को आया है कि जब कोई बड़ी वारदात होती है तो इन गैंगों का नाम प्रकाश में आता है।
शहर में चर्चा है कि पुलिस कई बार इन गैंगों पर बड़ी कार्रवाई कर चुकी है उसके वाबजूद बेख़ौफ़ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए कानून व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए कई भी वारदात को अंजाम दे देते है, जिसके चलते क्षेत्र वासियों में एक डर का माहौल बन जाता है।
शहर में चर्चा है कि इन गैंगों में एक खास बात ये देखने को मिली है कि अपना दबदबा बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया जा रहा है। जी हां ये हम नहीं पुलिस ने कई बार खुलासा करते हुए बताया है कि गैंग के सदस्यों द्वारा लाड़ी डंडो ओर तमंचे के साथ अपनी वीडियो वायरल करते है जिससे लोगों में खौफ बना रहे।
चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व हरिद्वार की दो कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दो गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर पिल्ला गैंग का एक आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इन गैंगों की बड़ी तादात कई न कई कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।









