अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुई मेयर किरन जैसल
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। मेयर किरन जैसल ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में सहभागिता कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार शहर में लाखो श्रद्धालु रोज़ माँ गंगा में डुबकी लगाने आते हैं ऐसे में लाखो टन कूड़ा एकत्र हो जाता है, निगम के कर्मचारी दिन रात परिश्रम कर हरिद्वार को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखते हुए अपनी सेवाऐं दे रहे हैं ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश हरिद्वार से लेकर जा सकें। इस दौरान मेयर किरन जैसल ने परिषद से राज्य एवं केंद्र सरकार के सामने 74वे संशोधन को लागू करने की मांग रखा जिससे स्थानीय निकाय की शक्तियों को बढ़ाया जा सके और निगम और अन्य संसाधन भी मिल सकें। मेयर ने देश के सभी महापौर से अगामी कुंभ में हरिद्वार पधारने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष रेनूबाला गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान सहित देशभर से आए महापौर एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक चर्चा की गई।









