हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मोहम्मद आरिफ का संदेश: सत्य, निष्पक्षता और जनहित की आवाज़ बने पत्रकारिता
शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य व ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० के महामंत्री मोहम्मद आरिफ चौधरी ने पत्रकारों, संपादकों एवं मीडिया कर्मियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी जिम्मेदारी समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करना है। पत्रकारों को सदैव सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। लेखन और समाचारों में तथ्यों की सत्यता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वह अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज के वंचित, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को बुलंद करें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। अंत में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस की सभी पत्रकारों, संपादकों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व निरंतर सफलता की कामना भी की है।









