हरिद्वार

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में निकाली न्याय यात्रा

राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ऋषिकुल चौक से शंकर आश्रम चौक तक अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जिसके तत्वावधान में उत्तराखंड में अंकिता भण्डारी न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें वीआईपी की गिरफ्तारी को लेकर न्याय यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि जब अंकिता के माता पिता ने वीआईपी का नाम उजागर कर दिया है तो धामी सरकार उस वीआईपी को क्यों बचा रही है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड हो या देश का कोई और प्रदेश जहां भी महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही नाम सामने आता है। इसका मतलब भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि अंकिता की माताजी के कथन से साफ है भाजपा वीआईपी को संरक्षण दे रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस संघर्षरत रहेगी।

वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान व करतार सिंह खरी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नही मिलने से इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि भाजपा की सरकार प्रदेश में महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है। एक ओर सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना दिखा रही है और दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहा है। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और उनके सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है इसके खिलाफ महिला कांग्रेस लगातार संघर्षरत है।

पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में 933 महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं यह साबित करती हैं की उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी कितनी बड़ी मात्रा में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों के लिए माहौल असुरक्षित है और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में भाजपा के नेताओं का शामिल होना अत्यंत निंदनीय है जिसकी कितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। वरिष्ठ महिला नेत्री संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में भाजपा नेताओं का शामिल होना बहुत ही घिनौना और भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और इरफान अंसारी ने कहा कि जब तक अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस जन चुप बैठने वाले नहीं है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में महिलाओं के प्रति बड़े अपराधों से नौजवान आक्रोशित है और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि देश प्रदेश में जब जब भाजपा की सरकार आती है तो महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने के साथ साथ किसानों, बेरोजगार नौजवानों और कर्मचारियों पर भी अत्याचार बढ़ जाता है, जिसका खामियाजा देश व देशवासियों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक धामी सरकार वीआईपी को गिरफ्तार नहीं करती तब तक कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। न्याय यात्रा में मुख्य रूप से शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, कैलाश प्रधान, अध्यक्ष सेवा दल अश्वनी कौशिक, चंचल जोशी, शशि दीक्षित, सुमन अग्रवाल, सईदा कुरैशी, पार्वती नेगी, करीना पाल, बिंदु, नलनी दीक्षित, पूनम राज, चम्पा राय, रचना शर्मा, पूर्व पार्षद सुहैल अख्तर कुरैशी, समर्थ अग्रवाल,नितिन यादव, ओम पहलवान, करण सिंह राणा, तरुण व्यास, दीपक पांडे, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम् जोशी, अजय गिरी, पुनीत कुमार, अज्जू खान, नवीन सैस, जशीद अंसारी, यशवंत सैनी, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, सचिन पालीपाल, सौरभ छोटू, बन्नी ठाकुर, विवेक भूषण विक्की, त्रिपाल, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, रजत कुमार, जगत सिंह रावत, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, गगनदीप सिंह, मनोज महंत आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button