पौड़ी

लैंसडाउन में ज्वैलरी शॉप से चोरी का 24 घंटे में खुलासा 16 वर्षीय किशोर पकड़ा

ताला तोड़कर उड़ाए थे लाखों के आभूषण, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल किया बरामद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लैंसडाउन ।ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक लैन्सडाउन निवासी रितिक शाह ने बीते दिन को दुकान का ताला तोड़कर सात नेकलेस, दो रानीहार, दो नथ, एक बुलाक और एक लॉकेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने किशोर को नागेश्वर मंदिर के पास जयहरीखाल रोड से संरक्षण में लिया किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button