उत्तराखंड

कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 से नवाजे गए ओमप्रकाश प्रजापति

राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) दिल्ली। भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास महराज के मार्गदर्शन में 25 फरवरी 2024 को देश की राजधानी नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर (राजस्थान) द्वारा आयोजित किया गया। राष्ट्रहित में लगनशील कर्मयोगी महानुभावों को हौसला अफजाई हेतु आयोजित इस सम्मान समारोह में देश -विदेश के विभिन्न सामाजिक सेवाओं में कार्य करने वाले चयनित 100 असाधारण प्रतिभाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान से विभूषित किया गया।कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्र लेखक सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष महंत श्री डॉ नानक दास महराज भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने की दिशा में भारत के कोने कोने से ढूंढ कर ऐसे महानुभावों को सम्मान और एक नई उत्साह उमंग प्रदान करने का काम कर रहे जो राष्ट्रहित और समाज हित में विभिन्न क्षेत्रों में लोक सेवाओं के जरिए अपना अपना विशिष्ट योगदान दे रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गो, जाति धर्मो के लोगों को एक मंच के बैनर तले लाने से निश्चित आपसी एकता, सहयोग, समरसता, सद्भावना और भाईचारे का सुगंधित पुष्प खिलेगा। इन्होंने आगे बताया की विभिन्न श्रेणी जैसे की भामाशाह (दान), समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संगीतकार-गीतकार, नशा मुक्ति, नेतृत्वकर्ता, भारतीय कला-संस्कृति, लोक नाट्य, गौ सेवा, तकनीक नवाचार, वरिष्ठ कवि-कवयित्री, ज्योतिष शास्त्री, चित्रकारिता, पत्रकारिता, बाल साहित्यकार, उत्कृष्ट शिक्षा सेवा, वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्र हित में अन्य विशिष्ट सेवा, फिल्म अभिनेता, चिकित्सा सेवा एवं आदिवासी-जनजति प्रोत्साहन कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के असाधारण 100 हस्तियों को कबीर कोहिनूर सम्मान प्रदान किया गया। देशभर के असाधारण 100 हस्तियों में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, ट्रू मीडिया समूह के प्रधान संपादक, मुद्रक, प्रकाशक, लेखक एवं एंकर है। डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर-बिहार द्वारा विद्यावाचस्पति एवं विद्यासागर मानद उपाधि प्राप्त है। आपके अथक प्रयासों द्वारा ट्रू मीडिया पत्रिका, इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस एवं गिलोबल बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित है। डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति जी को राष्ट्रीय साहित्य पद्म भूषण सम्मान, लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड, संपादक शिरोमणि, संपादक रत्न सम्मान, सलिला मीडिया सम्मान, प्रजापति रत्न सम्मान, राजेन्द्र यादव सम्मान, हिंदी रत्न सम्मान, भारतश्री अवार्ड, साहित्य पत्रकारिता सम्मान, पर्यावरणश्री सम्मान, हीरो में हीरा सम्मान, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान, भारत गौरव सम्मान, दक्ष प्रजापति सम्मान जैसे सैकड़ो सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त है। साहित्यकी कार्यक्रम के अंतर्गत ऑल इंडिया रेडिया दिल्ली पर डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति जी द्वारा अनेक साहित्यकारों के साक्षात्कार और साहित्यीकी समाचार वाचन की प्रस्तुति दी है। श्री प्रजापति जी के सानिध्य में पिछले एक वर्ष से ट्रू मीडिया स्टूडियो में ओपन माईक भी शुरू हुआ है तथा वृंदावन साहित्य महोत्सव और हरिद्वार साहित्य महोत्सव में अमेरिका, जापान, कोलंबिया और भारत के कोने- कोने से पधारे साहित्यकारों ने सिरकत की, जिसकी साहित्य जगत में खुरी- भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button