हरिद्वार

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मोहम्मद आरिफ की युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन देश के उन सभी खिलाड़ियों को सम्मान देने का अवसर है, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है यह उक्त विचार राष्ट्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार पुर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ व्यक्त किए हैं। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन हैं। आरिफ चौधरी ने कहा मेजर ध्यानचंद का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण से भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव दिलाया है। और आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें।उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को मोबाइल और डिजिटल दुनिया तक सीमित रहने के बजाय मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। सरकार और समाज को मिलकर ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और उचित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना, अनुशासन और मेहनत को जीवन में अपनाकर युवा स्वयं भी आगे बढ़ सकते हैं और देश को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button