हरिद्वार

“पिल्ला गैंग” बेखौफ, ट्रक यूनियन के पास युवक को किया घायल

तमंचे के साथ युवक की फोटो हुई कैमरे में कैद, एक गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एक बार फिर पिल्ला गैंग का मामला प्रकाश में आया है, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रक यूनियन के पास पिल्ला गैंग कानून व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए एक युवक पर हमला कर दिया। लोगो द्वारा बताया गया कि एक युवक के हाथ में तमंचा था, जिसने दूसरे लड़के के सर पर तमंचे की बट मारकर युवक को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, युवक के हाथ में तमंचा देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगो द्वारा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपने आप को “पिल्ला गैंग” का सदस्य बताया है।

वहीं इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोरा ने बताया कि ट्रक यूनियन के पास कुछ लड़के खाना खा रहे थे, तभी पिल्ला गैंग के लकड़ो द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए तमंचा दिखाने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे की तलाश जारी है, और आगे कार्रवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button