हरिद्वार

स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस उससे स्मैक सप्लायर के संबंध में पूछताछ करने में जुट गयी है। एसएसपी के नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुखबिर खास से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस टीम ने ईएसएमई कंपनी के सामने से टांडा भनेड़ा मंगलौर निवासी कफील बेग पुत्र नौशाद को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम थाना अध्यक्ष अजय शाह, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button