हरिद्वार

गड्ढा मुक्त अभियान अधूरा, पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस घायल

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वीडियो वायरल, आदेश हुए दरकिनार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक सभी जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे तो वही संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामल हरिद्वार क्षेत्र का प्रकाश में आया है जहां बाइक सवार युवक रात के समय संबधित विभाग की लापरवाही के चलते घायल हो गया। शहर में चर्चा है कि जिलाधिकारी खुद धरातल पर उतरकर सड़कों पर गड्ढे मुक्त अभियान को तेजी से लेकर चल रहे है, तो वहीं कुछ विभाग में बैठे अधिकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दें रहे है।

जानकारी के अनुसार मामला हरिद्वार क्षेत्र शांतिकुंज के पास सर्विस लाइन का है जहां पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल बुधवार की रात बदहाल सड़कों और असुरक्षित सीवर ढक्कनों के चलते बाइक के साथ ही घिसाड़ते हुए चले गए, जहां उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शहर में चर्चा है कि अभी सड़कों पर गड्ढे बड़े हादसों का इंतजार कर रहे है, समय रहता सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब किसी के घर का चिराग बुझ सकता है।

वहीं इस बड़ी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है, ओर धरना प्रदर्शन कर लापरवाह सरकार के कारण आम जन की सुरक्षा खतरे के नारे लग रहे है, साथ ही संबंधित विभाग में बैठे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button